34.1 C
Jabalpur
April 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अमरावती में इमारत गिरने से पांच की मौत, दो घायल

अमरावती/नागपुर, 31 अक्टूबर (वार्ता) महाराष्ट्र के अमरावती शहर में रविवार को एक दो मंजिला इमारत गिरने से पांच लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।

पुलिस के अनुसार यह हादसा दोपहर करीब 2 बजे हुआ जब प्रभात चौक स्थित एक जर्जर इमारत ढह गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने कहा कि मलबे के नीचे दबे सभी लोगों के शवों को बचाव दल ने बाहर निकाला, पुलिस ने कहा कि आगे की जांच जारी है। इस बीच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, घायलों के सभी चिकित्सा खर्च को राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।

अन्य ख़बरें

बाबा साहब ने किया कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष

Newsdesk

गेहूं खरीदी में मनमानी, “चेहरा देखकर” हो रही तौल

Newsdesk

जिला जेल में विशेष टीबी स्क्रीनिंग शिविर आयोजित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading