32 C
Jabalpur
April 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

राज्य शासन द्वारा गेहूं के उपार्जन हेतु स्लाट बुकिंग की बढ़ाई गई तिथि


09 मई तक किसान कर सकेंगे स्लाट बुकिंग
===
शहडोल 25 अप्रैल 2026- कमिश्नर श्रीमती सुरभि गुप्ता ने बताया कि राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि को 30 अप्रैल से बढ़ाकर 9 मई कर दिया गया है। गेहूं का उपार्जन अब सप्ताह के 06 दिनों सोमवार से शनिवार तक किया जाएगा। लघु मध्यम एवं बड़े किसान उपार्जन हेतु इस अवधि में स्लाट बुकिंग कर सकेंगे। कमिश्नर ने कलेक्टर्स को निर्देश दिए कि शहडोल संभाग के गेहूं उपार्जन केंद्रों में आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए सभी उपार्जन केन्द्रों में पेयजल, बारदानों की उपलब्धता,  तौल काटा, छायादार बैठक व्यवस्था जैसी अन्य  सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए गेहूं उपार्जन कार्य व्यवस्थित रूप से कराए। उन्होंने कहा कि उर्पाजित किए गए  गेहूं का समय पर भंडारण, परिवहन तथा किसानों का भुगतान सुश्चित किया जाए।
बैठक में कलेक्टर शहडोल डॉ. केदार सिंह, कलेक्टर अनूपपुर श्री हर्षल पंचोली, कलेक्टर उमरिया श्रीमती राखी सहाय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल श्री शिवम प्रजापति, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनूपपुर श्रीमती अर्चना कुमारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत उमरिया श्री अभय सिंह सहित विभिन्न विभागों के संभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

अन्य ख़बरें

बाबा साहब ने किया कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष

Newsdesk

गेहूं खरीदी में मनमानी, “चेहरा देखकर” हो रही तौल

Newsdesk

जिला जेल में विशेष टीबी स्क्रीनिंग शिविर आयोजित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading