32 C
Jabalpur
April 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मलेरिया से बचाव हेतु लगाएं दरवाजों और खिडकियों में मच्छररोधी जाली


सोते समय मच्छरदानी का करे उपयोग, आसपास रखे साफ सुधरा
विश्व मलेरिया दिवस  के अवसर पर आयोजित किया गया कार्यशाला

शहडोल 25 अप्रैल 2026रू- विश्व मलेरिया दिवस के अवसर  डॉ आर.के.शुक्ला जिला   स्वास्थ्य अधिकारी की अध्यक्षता में आई-पी-पी- 06 सभाकक्ष में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विश्व मलेरिया दिवस का मुख्य उद्देश्य मलेरिया की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु प्रभावी क्रियान्वयन, जन-जागरूता विभिन्न स्तरों पर आयोजित कर लोगों को मलेरिया रोग के प्रति जागरूक करना है। उन्होनें बताया कि सतर्कता ही बचाव है इसके लिए हमे प्रचार-प्रसार के साथ-साथ अन्य सहयोगी विभाग जैसे महिला बाल विकास, पंचायत ,ग्रामीण एवं शहरी विकास, नगरीय प्रशासन वन विभाग,कृषि विभाग,शिक्षा विभाग आदि से समन्वय स्थापित कर मलेरिया उन्मूलन हेतु मिलकर प्रयास करना होगा।
विश्व  मलेरिया दिवस में दी गई थीम के अनुसार शपथ ली गई- अब हम कर सकते है। अब हमें करना ही होगा।
जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा बताया गया कि मलेरिया रोग सक्रंमित मादा एनाफिलीज मचछरों के काटने से फैलती है , जिसमें ठण्ड देकर बुखार उल्टी,बेचौनी,सिर दर्द आदि लक्षण हो पायें जाते है। इसकी जांच समस्त शासकीय अस्पातालों, उप. स्वा.  केन्द्र एवं ग्राम की आशा के पास जांच एवं उपचार  निरूशुल्क उपलब्ध है। मच्छरों के काटने से बचने हेतु सोते समय मच्छरदानी आवश्य लगावें एवं अपने घर के आस-पास साफ-सफाई रखें,अनावश्यक पानी को जमा न होने देवें ,ताकि मच्छरों को पनपने से रोका जा सकें।

    जिला व्हीं.बी.डी. सलाहकार द्वारा बताया गया कि जिलें में निरंतर सर्वलेंस (बुखार की रोगियों की जांच) एवं समय पर उपचार के कारण मलेरिया सकारात्मक केसों में कमी पाई गई है, सभी आम जन से अपील है कि मच्छरों से फैलने वाले बीमारी से बचाव हेतु रात को पूरी आस्तीन के कपडें पहनकर सोये, सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें, ठहरें हुये पानी की निकासी करावें, या जला ऑयल, या पानी को ढककर रखें, दरवाजों और खिडकियों में मच्छररोधी जाली लगावें।
कार्यशाला मे जिला स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा मलेरिया एवं फायलेरयिा कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदाय किया गया।
    इस अवसर पर डॉ. सुनील स्थापक जिला टीकाकरण अधिकारी/मुख्य खण्ड चिकित्सीय अधिकारी सिहंपुर,जिला मलेरिया अधिकारी श्री एच-पी- नामदेव, शिव शंकर शुक्ला जिला व्ही-बी-डी-सलाहकार, श्री राम गोपाल गुप्ता जिला कम्युकनिटी मोबिलाईजर, रीतू चौबे ए.पी.एम,जिलें के सभी विकासखण्ड एवं अर्बन क्षेत्र के स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता एवं मलेरिया विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहें ।

अन्य ख़बरें

बाबा साहब ने किया कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष

Newsdesk

गेहूं खरीदी में मनमानी, “चेहरा देखकर” हो रही तौल

Newsdesk

जिला जेल में विशेष टीबी स्क्रीनिंग शिविर आयोजित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading