38.3 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

महिला ने ट्रेन के सामने कूदकर 2 बच्चों सहित आत्महत्या की

नई दिल्ली, 2 जुलाई (IN)। पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में गुरुवार को एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।

महिला और उसकी दो बेटियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके तीसरे बच्चे को चोटें आई हैं। यह बच्चा एक साल का है। वहीं दोनों बेटियों की उम्र छह और आठ साल थी।

रेलवे के डीसीपी हरेन्द्र सिंह ने कहा, हमें गुरुवार तड़के करीब 4 बजे फोन आया था। यह आत्महत्या का मामला लगता है। महिला और उसकी दो नाबालिग बेटियों की मौत हो गई और एक साल का लड़का बच गया है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।

महिला की पहचान मंडावली निवासी 30 वर्षीय किरण के रूप में हुई है। वह बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली है।

किरण दिल्ली में अपने पति के साथ रह रही थी।

सूत्रों ने बताया कि महिला और उसके पति के बीच कुछ विवाद था। पति को जांच के लिए बुलाया गया है। हालांकि, महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इस बारे में जांच की जा रही है।

–IN

अन्य ख़बरें

जयराम रमेश का केंद्र सरकार पर निशाना, बोले- विपक्ष को कमजोर करने के लिए चलाया जा रहा सुनियोजित अभियान

Newsdesk

बरगी पुलिस की कार्रवाई, अवैध रूप से रखा 180 लीटर डीजल जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

भिंड में सेक्स रैकेट का खुलासा, ब्लैकमेल और फर्जी रेप केस की धमकी का आरोप

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading