23.3 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

जियो प्लेटफार्म पर दुकानदारों के लिए स्पोर्ट्सवियर की थोक खरीद की सुविधा

नयी दिल्ली ,02 नवंबर । देश में छोटे-बड़े स्पोर्ट्स स्टोर और फैशन रिटेल आउटलेट के लिए खरीद की सुविधा बढ़ाने के लिए रिलायंस रिटेल के नए बिजन-टू-बिजनस न्यू-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, जियो बिजनस ने एथलेटिक ब्रांड- ‘एक्सलेरेटÓ पेश किया है ।
रिलायंस रिटेल की जारी विज्ञप्ति के अनुसार छोटे बड़े स्टोर और खुदरा कारोबारी जियो बिजनस पर पंजीकृत हो कर एक्सलेरेट उत्पादों का ऑर्डर दे सकते हैं। प्लेटफार्म ने हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को ब्रांड का एंबेसडर बनाया गया है।
रिलायंस रिटेल के प्रेसिडेंट और सीईओ फैशन और लाइफस्टाइल अखिलेश प्रसाद ने कहा, एक्सलेरेट के बेहतर और किफायती उत्पादों में भारतीय ग्राहकों को खुश करने की ताकत है। ब्रांड के एंबेसडर हार्दिक पांड्या होंगे। यह ब्रांड स्पोर्ट्स शूज, सैंडल और अपैरल की कैटेगरी में युवाओं की जरूरतों का ध्यान रखेगा।
हार्दिक पांड्या ने कहा, मुझे एक्सलेरेट के साथ जुड़कर प्रसन्नता हो रही है। मुझे लगता है कि उनके पास उत्पादों की एक बेहद स्टाइलिश और आरामदायक रेंज है।
जियो बिजनस रिलायंस रिटेल की न्यू-कॉमर्स शाखा है। जो देश भर के खुदरा विक्रेताओं और व्यापारियों के साथ साझेदारी में काम करती है। कंपनी खुदरा कारोबारियों को 5000 से अधिक फैशन और लाइफस्टाइल ब्रांडों की व्यापक रेंज उपलब्ध कराती है।

अन्य ख़बरें

भारत वित्त वर्ष 2027 में 7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करेगा: वित्त मंत्री सीतारमण

Newsdesk

भारत और उज्बेकिस्तान के बीच 2030 तक 5 बिलियन डॉलर व्यापार का लक्ष्य: विदेश सचिव

Newsdesk

बाजार की पाठशाला: इन लोगों के लिए 31 अगस्त है आईटीआर फाइल करने की डेडलाइन, जानिए किसके लिए कौन-सा फॉर्म होगा सही

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading