21.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

जापान में मालाबार बहुपक्षीय नौसैनिक युद्ध अभ्यास का आगाज

टोक्यो 09 नवंबर (वार्ता ) क्वाड देशों, भारत, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाओं के बीच बहुपक्षीय अभ्यास मालाबार 2022, बुधवार को जापान के योकोसुका में जेएस ह्यूगा पर जापानी मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स (जेएमएसडीएफ) द्वारा आयोजित उद्घाटन समारोह के साथ शुरू हुआ।
भारतीय नौसेना ने बताया कि रियर एडमिरल संजय भल्ला ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया, जिसमें कमांडिंग ऑफिसर और आईएनएस शिवालिक और आईएनएस कामोर्टा युद्धपोतों के चालक दल शामिल है।
कमांडर इन चीफ सेल्फ डिफेंस फ्लीट जेएमएसडीएफ के वाइस एडमिरल युसा हिदेकी, कमांडर, यूएस नेवी सेवेंथ फ्लीट वाइस एडमिरल कार्ल थॉमस और ऑस्ट्रेलियाई फ्लीट के कमांडर रियर एडमिरल जोनाथन अर्ली ने भी अपनी-अपनी नौसेनाओं के कर्मियों के साथ समारोह में भाग लिया।
मालाबार 2022 कई डोमेन में भाग लेने वाले प्लेटफार्मों के बीच उच्च गति अभ्यास का गवाह बनेगा। अभ्यास के दौरान लाइव फायरिंग ड्रिल सहित जटिल सतह, उप-सतह और वायु संचालन निर्धारित हैं।
इस अभ्यास भाग लेने वाले भारतीय नौसेना के जहाजों शिवालिक और कामोर्टा को स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित किया गया है, जो क्रमशः मल्टी-रोल गाइडेड मिसाइल स्टेल्थ फ्रिगेट और एंटी-सबमरीन कार्वेट हैं और विशाखापत्तनम स्थित भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े का हिस्सा हैं।

अन्य ख़बरें

अमेरिका में चुनावी घमासान: ओबामा और ट्रंप ने एक-दूसरे पर साधा निशाना, ईरान युद्ध और महंगाई पर छिड़ी बहस

Newsdesk

बांग्लादेश: 16 दिनों में 6 मदरसों में बच्चों के यौन उत्पीड़न के मामले, देशभर में आक्रोश

Newsdesk

पाकिस्तान में मानवाधिकार वकील दंपति को 10-10 साल की जेल

Newsdesk

Leave a Comment