20.9 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

आबकारी घोटाले में ईडी ने दो व्यापारियों को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली 10 Nov. (Rns): दिल्ली आबकारी नीति घोटाले के सिलसिले में एक ताजा घटनाक्रम में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को दो और लोगों को गिरफ्तार किया। सूत्रों के अनुसार दक्षिण भारत के दो व्यवसायियों शरत रेड्डी के. और बिनॉय बाबू को गिरफ्तार किया गया। दोनों को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा। ईडी उनकी कस्टडी रिमांड की मांग करेगी।

सूत्रों ने दावा किया है कि बाबू और रेड्डी ने घोटाले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इससे पहले दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के करीबी सहयोगी दिनेश अरोड़ा ने कहा था कि वह इस मामले में सरकारी गवाह बनना चाहते हैं।

इस मामले में अब तक चार गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

सूत्र ने कहा, “रेड्डी अरविंदो फार्मा फर्म चलाते हैं जबकि बाबू पर्नोड रिकार्ड फर्म चलाते हैं। वे तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कारोबारी हैं।”

सीबीआई ने मामले में अपनी प्राथमिकी में सिसोदिया को आरोपी नंबर वन बनाया है।

सिसोदिया पर आरोप है कि शराब कारोबारियों को कथित तौर पर 30 करोड़ रुपये की छूट और लाइसेंस धारकों को कथित तौर पर उनकी इच्छा के अनुसार विस्तार दिया गया था।

अन्य ख़बरें

त्योहारों से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिला तोहफा, महंगाई भत्ते में की 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी

Newsdesk

सीजेआई सूर्यकांत पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए सांसद संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

Newsdesk

‘एससीओ सदस्यों और संवाद साझेदारों को आमंत्रित किया’, पाकिस्तान को निमंत्रण पर विदेश मंत्रालय का बयान

Newsdesk

Leave a Comment