19.8 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

ईडी ने विजय नायर, अभिषेक बोइनपल्ली को गिरफ्तार किया

दिल्ली आबकारी नीति मामला
नई दिल्ली,14 नवंबर (आरएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को दिल्ली आबकारी नीति घोटाले की जांच के सिलसिले में आम आदमी पार्टी (आप) के मीडिया प्रचार प्रभारी विजय नायर और व्यवसायी अभिषेक बोइनपल्ली को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया। इससे पहले, दोनों को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गिरफ्तार किया था और पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। अदालत में उनकी जमानत अर्जी पर सुनवाई होगी।
सीबीआई ने बोइनपल्ली को दिल्ली की जीएनसीटीडी की आबकारी नीति बनाने और लागू करने के आरोप में गिरफ्तार किया।
हैदराबाद के एक प्रमुख व्यवसायी, बोइनपल्ली का नाम जांच के दौरान सामने आया था। उन्हें जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया था, लेकिन उन्होंने जांच एजेंसी के साथ सहयोग नहीं किया और कथित तौर पर इसे गुमराह करने की कोशिश की। एफआईआर में उनका नाम नहीं था।
दिल्ली के जोर बाग स्थित व्यवसायी नायर सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए जाने वाले पहले व्यक्ति थे।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र: आयुष्मान भारत योजना से येवला में साढ़े चार हजार मरीजों का मुफ्त इलाज, जरूरतमंदों को मिली राहत

Newsdesk

यूपी चुनाव 2027: हरदोई में 2022 में भाजपा का क्लीन स्वीप, इस बार जातीय समीकरण की भूमिका महत्वपूर्ण

Newsdesk

एस्ट्रोटॉक का वित्त वर्ष 2026 में मुनाफा 10 गुना बढ़ा; आय 1,800 करोड़ रुपए के पार

Newsdesk

Leave a Comment