सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

चीन में कोविड-19 के 16 नए मामले

News from CRI (17th April).

बीजिंग, 19 अप्रैल (आईएएनएस)| चीनी राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के आंकड़ों के मुताबिक 18 अप्रैल को चीन में कोविड-19 के कुल 16 नए पुष्ट मामले आये, जिनमें 9 मामले विदेशों से आए हैं, बाकी 7 स्थानीय हैं। किसी के मरने की कोई खबर नहीं आयी है, जबकि 2 संदिग्ध मामलों में वृद्धि हुई है, जिनमें से एक विदेश से आया है।

18 अप्रैल को 33 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई, और घनिष्ठ संपर्क में आने वाले 1073 लोगों पर चिकित्सा निगरानी खत्म हो गई। अभी तक चीन में कुल 847 पुष्ट मामले विदेशों से आए हैं, जिनमें 47 की स्थिति गंभीर है। विदेशों से आये 44 संदिग्ध मामले भी हैं। विदेशों से कुल 1575 मामले दर्ज हुए, 728 मरीज ठीक हो चुके हैं और मरने वालों की कोई खबर नहीं आयी।

18 अप्रैल की रात 12 बजे तक चीन में अब तक 1041 पुष्ट मामले हैं, कुल 77062 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई, वहीं मरने वालों की संख्या 4632 है।

18 अप्रैल को चीन में लक्षणहीन संक्रमण के मरीजों की संख्या 44 बतायी गई, जिनमें 3 विदेशों से आए हैं। चिकित्सा निगरानी में लक्षणहीन संक्रमण के लोगों की संख्या 999 है, जिनमें 186 विदेशों से आए हैं।

अन्य ख़बरें

मिडिल ईस्ट में शांति-स्थिरता चाहता है चीन, ब्रिक्स देशों के साथ मिलकर काम करने को तैयार

Newsdesk

भारत की अगुवाई में एक बड़ी कूटनीतिक कामयाबी, ब्रिक्स देश संयुक्त बयान जारी करने पर हुए सहमत

Newsdesk

भारत-यूएई ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए रक्षा, अंतरिक्ष और प्रौद्योगिकी जैसे उभरते क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जताई सहमति

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading