30.2 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

अफगानिस्तान में बस के चट्टान से गिरने से 10 लोगों की मौत, 40 घायल

काबुल 20 नवंबर (वार्ता) अफगानिस्तान के सलंग दर्रे में एक यात्री बस के चट्टान से गिर जाने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी और 40 अन्य घायल हो गये।

टोलो न्यूज ब्रॉडकास्टर ने रविवार को बगलान सुरक्षा विभाग के एक प्रवक्ता के हवाले से कहा,“काबुल-बाघलान राजमार्ग पर शनिवार को एक दुर्घटना में कम से कम 10 बस यात्रियों की मौत हो गई और लगभग 40 घायल हो गए।”प्रवक्ता के मुताबिक, यह घटना सालंग दर्रे के मलखान इलाके में हुई।

हिंदू कुश पहाड़ों में स्थित सलांग दर्रा प्राथमिक पर्वत दर्रा है। दर्रे के नीचे 2.67 किलोमीटर लंबी (1.65 मील) सलांग सुरंग है जिसे सोवियत संघ द्वारा 1964 में पूरी की गई थी। सुरंग उत्तरी अफगानिस्तान को राजधानी काबुल और देश के दक्षिणी हिस्सों से जोड़ती है।

अन्य ख़बरें

ट्रंप से मुलाकात में पीएम मोदी ने होर्मुज स्‍ट्रेट पर चर्चा की, वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बताया जरूरी

Newsdesk

भारत ने दूसरे वनडे में अफगानिस्तान को 170 रन से हराया, सीरीज में 2-0 से आगे टीम इंडिया

Newsdesk

जी-7 सम‍िट: प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप की अहम बैठक, ईरान समझौते और समुद्री सुरक्षा पर हुई चर्चा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading