20.3 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

पालतू बॉक्सर कुत्ते ने किया बच्चे पर हमला, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

ग्रेटर नोएडा, 21 नवंबर (आईएएनएस)| ग्रेटर नोएडा में कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। चाहे पालतू हो या आवारा कुत्ते दोनों ही के काटने के मामले थम नहीं रहे हैं। ताजा मामला सामने आया है जिसमे एक पालतू बॉक्सर कुत्ते ने एक बच्चे के ऊपर झपट्टा मारा बच्चे के पिता ने उसे बचा लिया नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। प्रशासन ने सख्ती कर दी है और जुमार्ना लगाना भी शुरू कर दिया है लेकिन लोग फिर भी मानने को तैयार नहीं अपने कुत्तों को जब वह बाहर ले जा रहे हैं तो उनके मुंह पर जाली बांधकर नहीं ले जा रहे हैं जिसकी वजह से इस तरह की की वीडियो और घटनाएं सामने आ रही हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक ताजा मामला और वीडियो ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी सोसाइटी के 16 एवेन्यू का है। जहां पर एक पालतू कुत्ता ने बच्चे के ऊपर मारा झपट्टा, हमले में बच्चे के पिता ने बच्चे को बचा लिया। पूरी घटना सोसाइटी में लिफ्ट के पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। ये पूरी घटना बिसरख थाना क्षेत्र की है। लगातार प्रशासन की सख्ती हो रही है और कुत्तों के काटने पर जुमार्ने भी लगाए जा रहे हैं बावजूद उसके इस तरीके के वीडियो सामने आ रहे हैं इसमें साफ तौर पर कुत्ता पालने वाले लोगों की लापरवाही देखी जा रही है जब वह अपने कुत्तों को लेकर बाहर निकलते हैं तो दी गई गाइडलाइंस का बिल्कुल भी पालन नहीं करते जिसकी वजह से कुत्ते लोगो पर झपटते दिखाई दे रहे हैं।

अन्य ख़बरें

विकसित भारत 2047 के लिए विश्वविद्यालयों तक पहुंचेगा भाजयुमो, युवाओं से करेगा सीधा संवाद

Newsdesk

दीपोत्सव 2026: योगी सरकार की तैयारियों से मेहमानों के स्वागत को तैयार रामनगरी, होम स्टे में बढ़ी मांग

Newsdesk

देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत

Newsdesk

Leave a Comment