22.8 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

जम्मू में घुसपैठ की दो कोशिशें नाकाम, 1 घुसपैठिया मारा गया, दूसरा पकड़ा गया

जम्मू, 22 नवंबर (आईएएनएस)| सुरक्षा बलों ने जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर मंगलवार को घुसपैठ की दो अलग-अलग कोशिशों को नाकाम कर दिया। एक घुसपैठिया मारा गया और एक को पकड़ लिया गया। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि पहली घटना में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने मंगलवार तड़के अरनिया सेक्टर में जबोवाल चौकी के पास संदिग्ध गतिविधियां देखी।

सूत्रों ने कहा, घुसपैठिए पर गोली चलाई गई। उसका शव कंटीले तार के पास मिला। घटना तड़के करीब 2.30 बजे हुई।

दूसरी घटना में, बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को उस समय पकड़ लिया जब वह रामगढ़ सेक्टर के पास सीमा पार करने की कोशिश कर रहा था।

सूत्रों ने कहा, गेट खोलने के बाद उसे भारत की सीमा में लाया गया। उसके कब्जे से अब तक कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला है। पूरे इलाके की तलाशी ली जा रही है।

अन्य ख़बरें

शिवसेना के नाम-निशान पर बोले राजू वाघमारे- विरोधियों की दलीलें निराधार

Newsdesk

राहुल गांधी गजनी हो गए हैं क्या? कांग्रेस भस्मासुर पार्टी है: प्रदीप भंडारी का तीखा पलटवार

Newsdesk

कूनो नेशनल पार्क में जन्मी मादा चीता ने चार शावकों को दिया जन्म, देश में अब संख्या बढ़कर हुई 56

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading