19.8 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर के कोबरा ग्राउंड में दो दिवसीय चल रही अग्निवीर भर्ती में युवतियों की परीक्षा आयोजित की जा रही

अग्निवीर भर्ती परीक्षा में जहां लोगों का उत्साह जमकर देखा जा रहा है वही युवतियों भी पीछे नहीं हैं। वर्तमान में जबलपुर के कोबरा ग्राउंड में दो दिवसीय चल रही अग्निवीर भर्ती परीक्षा में युवतियों की परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में मध्य भारत एरिया कमांड द्वारा 20 नवम्बर और 21 नवम्बर को दो दिवसीय रैली का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेशभर से आई हुई युवतियों ने भाग लिया। सेना से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि ऐसा नहीं है कि इसके पहले महिलाओं ने सेना में सेवा न दी हो, वे नर्सेज और कई अहम पदों पर अपनी सेवाएं दे रही हैं, इसके साथ ही वर्तमान में महिला ऑफिसर को स्थाई कमीशन भी सेना द्वारा दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में चल रही भर्ती प्रक्रिया में युवतियों का उत्साह जमकर देखा जा रहा है। जिसमें एनसीसी कैडेट्स सहित स्पोर्ट्स और अन्य विभागों में पारंगत युवतियां भर्ती परीक्षा में अपने हुनर का प्रदर्शन कर रही हैं। वही मापदंडों को लेकर सेना अधिकारियों का कहना है कि, पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं के लिए मापदंडों को लचीला बनाया जाता है और यही मापदंड यहां पर भी रखे गए हैं।

अन्य ख़बरें

सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़ 1 नवंबर को, जुटेंगे 1000 धावक

Newsdesk

नगर निगम की जनसुनवाई में 38 आवेदन प्राप्त, समस्याओं के निराकरण के निर्देश

Newsdesk

शासन द्वारा सीपीसीटी छूट का आदेश जारी न होने से अनुकंपा आश्रित कर्मचारी नियमित नियुक्ति से वंचित

Newsdesk

Leave a Comment