22.9 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

असम-मेघालय सीमा पर हिंसा में 6 लोगों की मौत पर खड़गे का भाजपा पर हमला

नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)| असम-मेघालय सीमा पर मंगलवार तड़के अवैध लकड़ी ले जा रहे एक ट्रक को रोकने के बाद हुई हिंसा में एक वन रक्षक सहित छह लोगों की मौत को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए निशाना साधा है। खड़गे ने कहा कि भाजपा और उसके कई सहयोगी दलों के पूर्वोत्तर जनतांत्रिक गठबंधन (नेडा) ने पूर्वोत्तर क्षेत्र को निराश किया है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि असम-मेघालय सीमा पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना से गहरा दुख हुआ। 6 बेशकीमती जानें चली गईं। बीजेपी का नेडा नॉर्थ ईस्ट को फेल कर चुका है। उन्होंने कहा कि यह सही समय है कि केंद्रीय गृह मंत्री दो राज्यों के बीच सीमा विवाद को हल करें, इससे पहले कि चीजें और अधिक शत्रुतापूर्ण हो जाएं।

गौरतलब है कि असम के वन कर्मियों ने मंगलवार तड़के करीब तीन बजे मुकरु इलाके में एक ट्रक को रोका था, जो कथित रूप से अवैध लकड़ियां लेकर जा रहा था। इसके बाद भड़की हिंसा में छह लोगों की मौत हो गई है, जिनमें असम का एक वन कर्मी और मेघालय के पांच नागरिक शामिल हैं।

अन्य ख़बरें

नेपाल-तिब्बत बाढ़ त्रासदी: इशा फाउंडेशन ने लापता लोगों के परिजनों को भेजा भावुक अपडेट, कहा-जीवित बचे लोगों की उम्मीद बेहद कम

Newsdesk

आरक्षण में क्रीमी लेयर और सब-कोटा पर एनडीए में तकरार, चिराग ने मांझी से मांगा इस्तीफा

Newsdesk

भाजपा का युवा वोटरों पर फोकस, प्रत्यक्ष संवाद और सोशल मीडिया से जोड़ेगी युवा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading