22.9 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

कानपुर मुठभेड़: विकास दुबे गिरोह के 2 अपराधियों की मौत

Circle officer Bilhaur, Devendra Kumar.

कानपुर, 3 जुलाई । कानपुर में शुक्रवार को तड़के पुलिस और विकास दुबे गिरोह के बीच चले घंटों खुनी मुठभेड़ में गिरोह के दो अपराधी भी मारे गए हैं। गौरतलब है कि बदमाशों ने आठ पुलिस कर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों द्वारा पुलिस से लूटी गई एक बंदूक भी बरामद की गई है, जिससे यह प्रमाणित होता है कि वे दुबे गिरोह के सदस्य थे।करीब डेढ़ घंटे तक चला मुठभेड़ घटनास्थन से 1.5 किलोमीटर की दूरी पर हुआ।

टीम का नेतृत्व कर रहे आईजी कानपुर मोहित अग्रवाल ने कहा कि शवों की पहचान के लिए स्थानीय लोगों को बुलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि तीन और अपराधियों को ट्रैक किया जा रहा है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वहीं विकास दुबे को भी पकड़ने के लिए एक बड़ा अभियान चलाय जा रहा है और पुलिस अपराधी को ट्रैक करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस का भी उपयोग कर रही है।

पुलिस ने घटना स्थल से एके -47 के कारतूस बरामद किए हैं।

अन्य ख़बरें

नेपाल-तिब्बत बाढ़ त्रासदी: इशा फाउंडेशन ने लापता लोगों के परिजनों को भेजा भावुक अपडेट, कहा-जीवित बचे लोगों की उम्मीद बेहद कम

Newsdesk

आरक्षण में क्रीमी लेयर और सब-कोटा पर एनडीए में तकरार, चिराग ने मांझी से मांगा इस्तीफा

Newsdesk

भाजपा का युवा वोटरों पर फोकस, प्रत्यक्ष संवाद और सोशल मीडिया से जोड़ेगी युवा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading