25.5 C
Jabalpur
September 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

इंदौर की सड़क पर राहुल गांधी ने चलाई साइकिल

इंदौर, 28 नवंबर (आईएएनएस)| कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मध्यप्रदेश में सोमवार को छठा दिन है। राहुल गांधी की यात्रा इंदौर से उज्जैन की तरफ बढ़ रही है। सोमवार सुबह जब वे अपनी यात्रा को आगे बढ़ा रहे थे तभी उन्होंने साइकिल भी चलाई। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में 23 नवंबर को प्रवेश किया था और यह यात्रा खंडवा, खरगोन होती हुई इंदौर पहुंच गई है। अब उज्जैन की तरफ बढ़ रही है।

राहुल गांधी सोमवार की सुबह जब अपनी यात्रा पर निकले तो उनके साथ चल रहा एक साइकिल सवार करीब आया तो राहुल गांधी भी अपने को नहीं रोक पाए और उन्होंने साइकिल की सवारी कर डाली। राहुल गांधी जहां साइकिल चला रहे थे तो उनके साथ विधायक जीतू पटवारी दौड़ लगा रहे थे।

राहुल गांधी ने रविवार को मोटर साइकिल की सवारी की थी और सोमवार को जब उन्हें साइकिल दिखी तो वे उसकी सवारी करने से भी नहीं चूके। हां इतना जरूर हुआ कि कांग्रेस नेताओं को राहुल गांधी के साथ दौड़ लगाना पड़ी।

अन्य ख़बरें

अमेरिका के कैलिफोर्निया में केरलम की 2 महिला दोस्तों की हत्या, तीसरी दोस्त गिरफ्तार

Newsdesk

जीडीपी ग्रोथ 7.8 फीसदी पर पहुंचते ही सियासत तेज, भाजपा बोली- राहुल गांधी मांगें माफी

Newsdesk

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जज जस्टिस संजय के. अग्रवाल का तबादला करने की सिफारिश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading