October 31, 2026
सी टाइम्स
खेल

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 5-1 से रौंदा, सीरीज में अजेय बढ़त हासिल की

एडिलेड, 03 दिसंबर (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को चौथे हॉकी टेस्ट में भारत को 5-1 से रौंदकर पांच मैचों की शृंखला में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली।
मेट स्टेडियम पर खेले गये एकतरफा मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिये जेरेमी हेवर्ड ने दो गोल किये, जबकि जेकब व्हेटन, टॉम विक्हम और मैथ्यू डॉसन ने एक-एक गोल जमाया। भारत का एकमात्र गोल दिलप्रीत सिंह नेे किया।
तीसरे हॉकी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 4-3 से हराने के बाद भारतीय खिलाड़ी आत्मविश्वास से भरे थे। दिलप्रीत ने दूसरे क्वार्टर में मैच का पहला गोल करके भारत को शुरुआती बढ़त भी दिला दी, लेकिन इसके बाद ऑस्ट्रेलिया मैच को भारत की पकड़ से दूर ले जाता रहा।
हेवर्ड और व्हेटन ने दूसरे क्वार्टर में गोल करके ऑस्ट्रेलिया को बढ़त दिलाई, जबकि तीसरे क्वार्टर में विक्हम और हेवर्ड के गोल ने भारत को मैच से बाहर कर दिया। भारत ने चौथे क्वार्टर में थोड़ी आक्रामकता दिखाई लेकिन डॉसन ने गोल करके ऑस्ट्रेलिया की 5-1 की जीत सुनश्चित की।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज का आखिरी हॉकी टेस्ट रविवार को खेला जायेगा।

अन्य ख़बरें

ढाका टेस्ट: चेज-वार्रिकान की शानदार गेंदबाजी, ब्रैंडन किंग का अर्धशतक, वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया

Newsdesk

मलेशियन जीपी स्प्रिंट में अकोस्टा की जीत, मार्केज ने चैंपियनशिप में बढ़त बढ़ाई

Newsdesk

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने जापान को हराकर शान से कटाया सेमीफाइनल का टिकट, अभिषेक ने दागे 2 गोल

Newsdesk

Leave a Comment