20.3 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैली

ट्वीट में अक्षरों की सीमा 280 से बढ़ाकर 4,000 होने वाली बात पर मस्क ने की पुष्टि

सैन फ्रांसिस्को, 12 दिसंबर (आईएएनएस)| माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर एक ट्वीट के लिए अक्षरों की सीमा 280 से बढ़ाकर 4,000 कर देगा। इसकी पुष्टि खुद ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने की है। यह सब तब शुरू हुआ जब एक यूजर ने मस्क से पूछा, “एलन, क्या यह सच है कि ट्विटर 280 से 4000 कैरेक्टर्स को बढ़ाने के लिए तैयार है?”

इस पर मस्क ने जवाब दिया, ‘हां’।

मस्क के पोस्ट पर कई यूजर्स ने अपने विचार व्यक्त किए।

जहां एक यूजर ने कहा, “यह एक बड़ी गलती होगी। ट्विटर का मकसद फास्ट न्यूज देना है। अगर ऐसा होता है, तो बहुत सारी वास्तविक जानकारी खो जाती है।”

दूसरे ने कमेंट किया, “4000? यह एक निबंध है, ट्वीट नहीं।”

दूसरी ओर, ट्विटर ने रविवार को वैश्विक स्तर पर सभी उपयोगकर्ताओं के लिए ‘कम्युनिटी नोट्स’ रोल आउट करना शुरू कर दिया।

कंपनी के अनुसार, “कम्युनिटी नोट्स का उद्देश्य ट्विटर पर लोगों को सहयोगात्मक रूप से भ्रामक ट्वीट्स में संदर्भ जोड़ने के लिए सशक्त बनाकर एक बेहतर दुनिया बनाना है।”

“योगदानकर्ता किसी भी ट्वीट पर नोट्स छोड़ सकते हैं और यदि विभिन्न ²ष्टिकोणों से पर्याप्त योगदानकर्ता मददगार के रूप में नोट करते हैं, तो नोट सार्वजनिक रूप से एक ट्वीट पर दिखाया जाएगा।”

इस बीच, मस्क ने सोमवार को माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर सभी बॉट्स को उन पर हमला करने के लिए कहा।

उन्होंने लिखा, “सभी बॉट और स्पैम से मैं कहता हूं, कृपया मुझ पर हमला करें!”

अन्य ख़बरें

एनीमिया से बचने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें, डब्ल्यूएचओ ने दी जरूरी सलाह

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी ने शेयर किया गीता का श्लोक, कहा- ‘जैसी श्रद्धा वैसा ही होती है मनुष्य की सोच और आचरण’

Newsdesk

बच्चे मोबाइल छोड़ें, पेरेंट्स से करें बात: इटली के रेस्तरां ने निकाला अनोखा तरीका

Newsdesk

Leave a Comment