28.5 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

चीनी घुसपैठ के मुद्दे पर राज्यसभा में विपक्ष का भारी हंगामा

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर (वार्ता) अरुणाचल प्रदेश के तवांग क्षेत्र में चीन के सैनिकों की घुसपैठ के मुद्दे पर राज्यसभा में मंगलवार को कांग्रेस समेत समस्त विपक्ष ने भारी हंगामा किया जिसके कारण सदन की कार्यवाही 12:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

उपसभापति हरिवंश ने सुबह सदन की कार्यवाही शुरू करते हुए कहा कि विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने नियम 267 के अंतर्गत नोटिस दिया है। उन्होंने श्री खड़गे से अपना वक्तव्य पढ़ने को कहा। विपक्ष के नेता ने अपने वक्तव्य में चीन की घुसपैठ का मुद्दा उठाया और सरकार से बयान की मांग करते हुए इस पर चर्चा कराने को कहा। सदन के नेता पीयूष गोयल ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस मुद्दे पर सदन में प्रश्नकाल के दौरान 12:30 एक बयान देंगे।

इसका विरोध करते हुए कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने कहा कि सरकार को चीन की घुसपैठ के मुद्दे पर सदन में चर्चा कराने को लेकर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।

इस बीच श्री हरिवंश ने सदन के पटल पर जरूरी दस्तावेज रखवायें और शून्यकाल चलाने का प्रयास किया। इसके बाद कांग्रेस समेत विपक्ष के सभी सदस्यों ने चीनी घुसपैठ के मुद्दे पर चर्चा कराने को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी और सभापति के आसन के समक्ष आ गए। स्थिति को देखते हुए श्री हरिवंश ने सदन की कार्यवाही 12:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

अन्य ख़बरें

अमरनाथ यात्रा इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए 3,500 करोड़

Newsdesk

ओडिशा: 76612 करोड़ रुपए के 20 प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, 50000 से अधिक रोजगार पैदा होने की उम्मीद

Newsdesk

बिहार के नालंदा में भीषण सड़क हादसा, तीन किशोरों की मौत से मातम

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading