31.2 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
खेल

शाहरुख खान अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच फीफा विश्व कप फाइनल के दौरान दिखाई देंगे

मुंबई, 15 दिसंबर (आईएएनएस)| बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान चार साल बाद अपनी आगामी स्पाई-थ्रिलर फिल्म ‘पठान’ के साथ सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। शाहरुख खान फिल्म के प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। एल्बम के पहले गाने ‘बेशर्म रंग’ से दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद किंग खान अब कतर में चल रहे फीफा वल्र्ड कप के फाइनल में नजर आएंगे। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान खेल के प्रति ज्यादा उत्साही हैं। कॉलेज के दिनों में वह हॉकी खेल चुके हैं और इंडियन प्रीमियर लीग टीम में कोलकाता नाइट राइडर्स के भी मालिक हैं।

बॉलीवुड सुपरस्टार एक स्टूडियो में वेन रूनी के साथ अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच 18 दिसंबर को होने वाले फीफा विश्व कप 2022 का फाइनल देखने के लिए मौजूद होंगे। इसकी जानकारी किग खान ने गुरुवार को अपने प्रशंसकों को इंस्टाग्राम पर दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पिछले मैचों के एक्शन शॉट्स वीडियो भी अपलोड किया है।

शाहरुख खान ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, फील्ड पर मेसी और किलियन एम्बाप्पे.. स्टूडियो में वेन रूनी और मैं.. पठान! 18 दिसंबर की शाम होगी शानदार! देखे फीफा वल्र्ड कप फाइनल मेरे साथ, लाइव..

इस बीच, एल्बम के पहले गाने ‘बेशर्म रंग’ को काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। ‘पठान’ 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में आ रही है।

अन्य ख़बरें

स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली खिलाड़ी बनी (पुरुष या महिला),

Newsdesk

भ्रष्टाचार आरोपों के बीच क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल का जवाब, पारदर्शी प्रणाली का किया दावा

Newsdesk

शेफाली ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, मैं उससे वाकई खुश हूं: मंधाना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading