32.2 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन

आरआरआर ने फिर रचा इतिहास, क्रिटिक चॉइस अवॉर्ड्स में मिले पांच नॉमिनेशन

एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म आरआरआर आए दिन एक के बाद एक उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। पिछले दिन इसे गोल्डन ग्लोब्स में दो श्रेणियों के लिए नॉमिनेशन मिला और अब इस फिल्म को क्रिटिक चॉइस अवॉर्ड्स 2023 के लिए पांच नॉमिनेशन मिले हैं, जिसके बाद फिल्म की टीम की खुशी का ठिकाना नहीं है। निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है।क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स 2023 में भी आरआरआर ने इतिहास रच दिया है। इसे बेस्ट पिक्चर, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट विदेशी भाषा फिल्म, बेस्ट विजुअल अफेक्ट और बेस्ट सॉन्ग (नातु नातु) जैसी पांच श्रेणियों में नॉमिनेट किया गया है। आरआरआर के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर लिखा गया है, एक और दिन और आरआरआर के लिए एक और माइलस्टोन। इस खबर से फिल्म के प्रशंसक सातवें आसमान पर हैं। क्रिटिक्स फिल्म चॉइस अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ कंटेंट और प्रदर्शन को सम्मानित किया जाता है। आरआरआर 1920 के दशक में दो भारतीय क्रांतिकारियों अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम के इर्द-गिर्द बुनी गई है। राम चरण और जूनियर एनटीआर की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म 24 मार्च को दुनियाभर में तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में रिलीज हुई थी। इसमें आलिया भट्ट और अजय देवगन ने भी अहम भूमिका निभाई है। इसने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2023 में बेस्ट नॉन इंग्लिश फिल्म और बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग की श्रेणी में दो नॉमिनेशन हासिल किए हैं। आरआरआर को अटलांटा फिल्म क्रिटिक्स सर्कल द्वारा बेस्ट इंटरनेशनल पिक्चर के रूप में सम्मानित किया गया है। सैटर्न अवॉर्ड्स 2022 में बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म का अवॉर्ड भी यह अपने नाम कर चुकी है। इसने फिलाडेल्फिया फिल्म फेस्टिवल में नैरेटिव ऑडियंस अवार्ड भी जीता था। राजामौली को इसके लिए न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल की तरफ से सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के पुरस्कार से नवाजा गया। आरआरआर 1,000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने वाली तीसरी भारतीय फिल्म भी है। आरआरआर ने रजनीकांत की मुथु को पीछे छोड़ते हुए जापान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म का रिकॉर्ड बनाया है। यह रिकॉर्ड बीते दो दशकों से मुथु के पास था। इसने जापानी बॉक्स ऑफिस पर 400 मिलियन जापानी येन यानी लगभग 24 करोड़ रुपये कमाए थे, लेकिन आरआरआर यह आंकड़ा पार कर चुकी है। यह फिल्म 21 अक्टूबर को जापान के 44 शहरों और प्रान्तों में 209 स्क्रीन्स और 31 आईएमएक्स स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी। आईएमडीबी की सबसे लोकप्रिय भारतीय फिल्मों की सूची में क्रक्रक्र पहले नंबर पर है। दूसरे नंबर पर द कश्मीर फाइल्स और तीसरे नंबर पर केजीएफ: 2 है। विक्रम, कांतारा, रॉकेट्री, मेजर, सीता रामम, पोन्नियन सेल्वन और 777 चार्ली भी टॉप 10 में शामिल हैं।

अन्य ख़बरें

गुल्लक 5′ में अपने किरदार की बारीकियां कैसे की तैयार? हर्ष मायर ने बताया अभिनय का राज

Newsdesk

‘हॉन्टेड 3डी’ के डायरेक्टर विक्रम भट्ट ने बताए अपने शौक, कहा- ‘साइंस, टेक्नोलॉजी और फॉर्मूला 1 रेसिंग में दिलचस्पी

Newsdesk

मुंबई में टीवी अभिनेत्री संचिता उगले ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading