November 1, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

अभिनेत्री आयशा झुल्का को याद आए अपने पुराने दिन

बॉलीवुड अभिनेत्री आयशा जुल्का, जो अपनी फिल्म जो जीता वही सिकंदर के लिए जानी जाती हैं, हाल ही में वह अभिनेत्री नीलम कोठारी के साथ एक सिंगिंग रियलिटी शो में दिखाई दीं। जहां दोनों ने प्रतियोगियों के प्रदर्शन का आनंद लिया और अपने पुराने दिनों को याद किया। रियलिटी शो के दौरान सोनाक्षी ने वादा रहा सनम गाना गया। इस गाने को सुनकर अभिनेत्री काफी खुश हुई। दरअसल रोमाटिक ट्रैक असल में अक्षय कुमार और आयशा पर फीचर किया गया था, इसे मूल रूप से अलका याग्निक और अभिजीत भट्टाचार्य ने गाया था।1992 में आई फिल्म खिलाड़ी के इस गाने की शूटिंग को याद करते हुए आयशा ने कहा, मैं सोनाक्षी से यह सुनने के लिए आभारी हूं, जिसे बहुत खूबसूरती से गाया गया है। यह गीत बहुत सारी यादों में वापस ले जाता है।आगे अभिनेत्री ने कहा, मैं भावुक हो जाती हूं, अगर मैं उन सभी यादों को याद करती हूं क्योंकि इस गाने को 30 साल हो गए हैं, तो मुझे कहना होगा कि समय इतनी जल्दी निकल जाता है। काश हम उन दिनों में वापस जा पाते।आयशा, जिन्हें मेहरबानÓ, दलालÓ, रंगÓ, मासूमÓ जैसी हिट फिल्में देने के लिए भी जाना जाता है, ने उन दिनों में वापस जाने की इच्छा व्यक्त की।इंडियन आइडल 13Ó में विशाल ददलानी, नेहा कक्कड़ और हिमेश रेशमिया जज हैं।सिंगिंग रियलिटी शो सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होता है।

अन्य ख़बरें

ईशान खट्टर: बाल कलाकार से लीड हीरो तक, जानें शिक्षा से लेकर फिल्मी करियर तक का सफर

Newsdesk

संजय गुप्ता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए अभिषेक बच्चन, राकेश रोशन और अन्य, दी अंतिम श्रद्धांजलि

Newsdesk

आर. माधवन और विशाल फुरिया की जोड़ी मचाएगी डर का आतंक, डायरेक्टर बोले- ‘रूह तक उतर जाएगा खौफ

Newsdesk

Leave a Comment