May 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

नोएडा में जोमैटो के डिलीवरी बॉय की एक्सीडेंट से मौत के मामले में कार का ड्राइवर गिरफ्तार

नोएडा, 27 दिसंबर | नोएडा में चार मूर्ति चौक के पास तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से जोमैटो के एक डिलीवरी बॉय की मौत के मामले में पुलिस ने कार के चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान गाजियाबाद के सुयश मिश्रा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि वह मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले का रहने वाला है।

पुलिस के अनुसार, 25-26 दिसंबर की दरम्यानी रात चार मूर्ति चौक के पास एक दुर्घटना की सूचना मिली थी जिसमें तेज रफ्तार वाहन टोयोटा कोरोला ने एक दुपहिया वाहन को टक्कर मार दी थी।

सूचना मिलने के बाद सेक्टर 113 थाना पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय को ग्रेटर नोएडा के बिसरख अस्पताल में भर्ती कराया।

इलाज के दौरान गाजियाबाद निवासी परविंदर कुमार की मौत हो गई।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि कार को जब्त कर लिया गया है और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार पर डिस्ट्रिक्ट जज का स्टीकर लगा हुआ था। हालांकि, पुलिस ने वाहन के मालिक के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।

अन्य ख़बरें

मुंबई: ‘ऑपरेशन व्हाइट स्ट्राइक’ में एनसीबी को बड़ी कामयाबी, 1745 करोड़ रुपए की कोकीन जब्त

Newsdesk

नितिन गडकरी ने शुरू की नई टोल तकनीक, बिना रुके होगा भुगतान

Newsdesk

जबलपुर क्रूज हादसा: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने जताया दुख, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading