40 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

वाराणसी में रहस्यमय हालात में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

वाराणसी, 2 जनवरी | वाराणसी में तीन लोगों का एक परिवार रेलवे कॉलोनी में अपने घर के अंदर रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध और मुख्यालय) संतोष कुमार सिंह ने कहा कि शुरूआती जांच में संकेत मिला है कि या राजीव रंजन पटेल (32) अपनी पत्नी अनुपमा (30) और उनका ढाई साल का बेटा हर्ष या तो खुदकुशी से मरे हैं या उनकी दम घुटने से मौत हुई है, क्योंकि कमरे में अलाव की राख भी पाई गई है। सिंह ने कहा कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के घर में किसी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश का कोई निशान नहीं है।

मृतक राजीव जो रेलवे सिग्नलिंग विभाग के अधिकारी थे। मामला तब सामने आया जब उनका सहायक संतोष कुमार साहनी कार्यालय के कमरे की चाबियां लेने उनका घर पहुंचा। बार-बार प्रयास के बाद भी घर का दरवाजा नहीं खोला गया।

साहनी किसी तरह घर में दाखिल हुआ, तो पटेल, उनकी पत्नी और बेटे के शव को बिस्तर पर देखा, जिसके बाद उसने शोर मचाया।

घटना की जानकारी मिलते ही आदमपुर थाना पुलिस, राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

बाद में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भी मौके पर पहुंचे।

शवों के पास मिले दो मोबाइल फोन एयरप्लेन मोड में थे।

शवों की स्थिति जहरीला पदार्थ खाने की ओर इशारा कर रही थी।

पुलिस ने कहा कि मौतों के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

अन्य ख़बरें

‘आपका एक यूनिट रक्त किसी की जान बचा सकता है’, विश्व रक्तदाता दिवस पर भाजपा नेताओं की अपील

Newsdesk

इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा और 2027 में जीत हासिल करेगा: अखिलेश प्रताप सिंह

Newsdesk

पीएम मोदी के फ्रांस पहुंचने पर भारतीयों में उत्साह, भारत इनोवेट्स 2026′ के उद्घाटन का इंतजार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading