20.4 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

बम की धमकी के बाद जापान हवाईअड्डे पर विमान की आपात लैंडिंग

टोक्यो, 7 जनवरी | कम लागत वाली विमानन कंपनी जेटस्टार जापान कंपनी द्वारा संचालित एक घरेलू उड़ान को बम की धमकी के बाद शनिवार को केंद्रीय आइची प्रांत के एक हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतारा गया। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने जापानी सार्वजनिक प्रसारक एनएचके के हवाले से बताया कि पुलिस और हवाईअड्डे के अधिकारियों के अनुसार विमान ने सुबह करीब 7.40 बजे चूबु सेंट्रायर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आपात लैंडिंग की।

इसमें कहा गया है कि विमान के आपात स्थिति में उतरने के बाद भागने के दौरान कुछ यात्रियों के घायल होने की खबर है।

जांचकर्ताओं ने कहा कि सुबह 6 बजे के आसपास एक अंतरराष्ट्रीय फोन कॉल आया, जिसमें विमान में बम रखने का दावा किया गया।

लेकिन एनएचके के अनुसार सुबह 10 बजे (स्थानीय समय) तक कोई विस्फोटक या अन्य संदिग्ध सामान नहीं मिला।

फ्लाइट ऑपरेटर ने कहा कि टोक्यो के पास नरीता हवाई अड्डे से फुकुओका के लिए जा रहे विमान में 136 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे।

अन्य ख़बरें

पाकिस्तान में मानवाधिकार वकील दंपति को 10-10 साल की जेल

Newsdesk

ट्रेन हादसे के बाद स्पेन में हिंसक विरोध प्रदर्शन, पीएम और परिवहन मंत्री का मांगा इस्तीफा

Newsdesk

शी के साथ परमाणु मुद्दों पर बैठक ‘शायद सबसे महत्वपूर्ण’ होगी: ट्रंप

Newsdesk

Leave a Comment