20.3 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

नोएडा में हुक्का बार चलाने वाले 3 गिरफ्तार

नोएडा, 10 जनवरी | नोएडा के थाना सेक्टर 20 पुलिस ने हुक्का बार संचालित करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 2 हुक्का व 1 म्यूजिक सिस्टम बरामद हुआ है। आरोपी रेस्टूरेंट की आड़ में हुक्का बार चला रहे थे। आरोपियों की पहचान सेक्टर 19 निवासी विकास यादव, उत्तम और खोड़ा कॉलोनी निवासी आमिर के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से हुक्का चिलम पाइप समेत अन्य सामान बरामद किए हैं।

थाना सेक्टर 20, नोएडा गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा तेज आवाज में म्यूजिक बजाकर डान्स करने व हुक्कों का प्रयोग करते हुए रेस्टोरेन्ट संचालक विकास यादव, उत्तम और आमिर को गिरफ्तार किया गया है।

रेस्टुरेंट में जब छापामारी की गई तो वहां पर 12 से अधिक युवक और युवतियां हुक्का पी रहे थे। पुलिस को देखते ही सब इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने सभी को पकड़ लिया।

बाद में हुक्का पीने वाले युवक-युवतियों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया। शुरूआती जांच में पता चला है कि हुक्का पीने की आदत लगवाने के लिए नए कस्टमर का ऑफर मिलता था और मेंबरशिप लेने पर पैसे कम लगते थे।

अन्य ख़बरें

विकसित भारत 2047 के लिए विश्वविद्यालयों तक पहुंचेगा भाजयुमो, युवाओं से करेगा सीधा संवाद

Newsdesk

दीपोत्सव 2026: योगी सरकार की तैयारियों से मेहमानों के स्वागत को तैयार रामनगरी, होम स्टे में बढ़ी मांग

Newsdesk

देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत

Newsdesk

Leave a Comment