November 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

छात्र ने नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन से लगाई छलांग, इलाज के दौरान मौत

ग्रेटर नोएडा, 12 जनवरी | ग्रेटर नोएडा के कॉलेज से बीबीए कर रहे छात्र ने नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन से कूदकर के आत्महत्या करने का प्रयास किया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही। छात्र के आत्महत्या के प्रयास का वीडियो भी सामने आया है। नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन से कूदकर आत्महत्या करने वाले छात्र की पहचान बिहार के भागलपुर के रहने वाले 21 वर्षीय नीतीश कुमार के रूप में हुई है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि परेशान सा दिखाई दे रहा नीतीश प्लेटफार्म पर सीढ़ियों के पास टहल रहा है, फिर वह एकाएक वह प्लेटफार्म की रेलिंग पर चढ़कर नीचे कूद जाता है। वहां पर मौजूद इक्का-दुक्का लोग इसको देखने के बाद मेट्रो स्टेशन के अधिकारियों को सूचित करते हैं, जिसके बाद नीतीश को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

नॉलेज पार्क थाना के प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क-2 स्थित मंगलम इंस्टीट्यूट कॉलेज से बीबीए थर्ड ईयर छात्र नीतीश दिल्ली के अक्षरधाम के पास किराए के मकान में रहता था और मेट्रो से ही प्रतिदिन कॉलेज आता जाता था। 9 जनवरी को उसने 11:30 बजे करीब मेट्रो स्टेशन से छलांग लगा दी। मंगलवार को उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। थाना प्रभारी का कहना है कि नीतीश के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है और उसके शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। इसके लिए छात्र के मोबाइल कॉल डिटेल्स और अन्य जानकारियां जुटाई जा रही है।

अन्य ख़बरें

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी की

Newsdesk

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

Newsdesk

भारत ‘आईसीएआर-सीजीआईएआर साइंस एंड पार्टनरशिप वीक’ की करेगा मेजबानी, दिल्ली में जुटेंगे दुनियाभर के वैज्ञानिक

Newsdesk

Leave a Comment