20.4 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

जापान में एक दिन में कोरोना से 489 संक्रमितों की मौत

टोक्यो, 12 जनवरी | दुनिया के कई देश वर्तमान में कोरोना वायरस से जूझ रहे हैं। जापान इन दिनों कोरोना वायरस से अधिक प्रभावित है। देश में एक दिन में कोरोना वायरस से 489 लोगों की मौत हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, जापान कोरोना वायरस की आठवीं लहर का सामना कर रहा है। जापान में एक दिन में 185,472 नये केस दर्ज किए गए हैं जोकि बुधवार की तुलना में 13,401 कम हैं। वहीं टोक्यो एक दिन में 13,427 नए मामले दर्ज किए गए हैं जोकि बीते कल की तुलना में 3,345 कम हैं।

जापान टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना वायरस से संबंधित मौतों की संख्या देश भर में रिकॉर्ड तोड़ 489 है। टोक्यो में गंभीर लक्षणों के साथ अस्पताल में भर्ती संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 49 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, देशभर में गंभीर लक्षणों वाले मरीजों की संख्या 697 है।

रिपोर्ट के अनुसार, जापान में 7 जनवरी 2023 को कोरोना से रिकॉर्ड तोड़ एक दिन में 463 मरीजों की मौत हुई थी। ऐसी संभावना जताई गई थी कि नये साल के जश्न के दौरान कोरोना वायरस केसों और मरने वालों की संख्या में भारी उछाल देखा जा सकता है।

गौरतलब है कि दिसंबर 2022 में जापान ने कोविड के कारण रिकॉर्ड 7,688 मौतें दर्ज कीं थीं, जो पिछली कोरोना लहर के दौरान अगस्त में दर्ज 7,329 के पहले मासिक उच्च स्तर को पार कर गया था। जापान में पिछले तीन महीनों में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में लगभग 16 गुना अधिक है।

अन्य ख़बरें

सरकार का बड़ा फैसला, कैंसर की दवाओं के 93 फीसदी तक घटाए दाम, नई कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी

Newsdesk

पाकिस्तान में मानवाधिकार वकील दंपति को 10-10 साल की जेल

Newsdesk

ट्रेन हादसे के बाद स्पेन में हिंसक विरोध प्रदर्शन, पीएम और परिवहन मंत्री का मांगा इस्तीफा

Newsdesk

Leave a Comment