21.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

यूपी में रिश्तेदार ने नाबालिग से किया रेप

लखीमपुर खीर, 13 जनवरी | उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक रिश्तेदार ने पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। खीरी थाने के एसएचओ सियाराम वर्मा ने कहा, “लड़की के पिता सीमांत किसान हैं। आरोपी भी किसान है और पीड़िता के परिवार का करीबी रिश्तेदार है और अक्सर उनके घर आया जाया करता था।”

“गुरुवार को, वह कथित तौर पर लड़की को एक सुनसान जगह पर ले गया और उसका यौन उत्पीड़न किया। पीड़िता को उसके माता-पिता ने बेहोशी की हालत में पाया। इसके बाद, वे उसे पास के अस्पताल ले गए और पुलिस को सूचित किया।”

“हमने लड़की के माता-पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376(12 साल से कम उम्र की महिला से बलात्कार) के साथ-साथ पोक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।”

इस बीच, लड़की का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और वह अभी भी सदमे में है।

एसएचओ ने कहा कि उसकी हालत स्थिर होने के बाद उसका बयान दर्ज किया जाएगा।

उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है और जल्द ही रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

अन्य ख़बरें

इसरो आज रात लॉन्च करेगा जीएसएलवी-एफ18, अंतरिक्ष में भेजेगा नेविगेशन सैटेलाइट

Newsdesk

केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने पुण्यतिथि पर आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती को किया याद

Newsdesk

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन की जयंती पर केंद्रीय मंत्री गडकरी और सीएम योगी सहित नेताओं ने किया नमन

Newsdesk

Leave a Comment