November 1, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

स्कूटी रोकने पर दबंगों ने गार्ड को लाठी डंडों से पीटा, वीडियो आया सामने, 3 गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा, 20 जनवरी | सोसायटी के अंदर एंट्री को लेकर गार्ड के साथ मारपीट के वीडियो कई बार सामने आए हैं। एक ताजा मामला ग्रेटर नोएडा के एक सोसाइटी से आया है। जहां पर कुछ दबंगों को गार्ड ने जब सोसाइटी के अंदर जाने से रोका और उनका पता पूछा तो दबंग लड़कों ने गार्ड को लाठी और डंडों से पीटना शुरू कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड हो गया और अब पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए शिकायत मिलने के बाद 3 लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला ग्रेटर नोएडा के बीटा -2 थाना इलाके का है।

इस मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि थाना बीटा-2 क्षेत्रांतर्गत एनआरआई सिटी पुटीन ग्रीन सोसाइटी में गेट गार्ड द्वारा सोसाइटी के रहने वाले प्रिंस नागर, जो स्कूटी से अपने दोस्तों के साथ जा रहा था, उसको रोका गया था। जिस पर प्रिंस ने अपने साथी काव्य व मोहम्मद अली के साथ मिलकर गार्ड के साथ धक्का-मुक्की की गई। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गार्ड के साथ बदसलूकी और मारपीट की घटना कोई नई नहीं है, इस तरीके की कई और घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी है और उनमें कार्रवाई भी हुई है।

अन्य ख़बरें

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी की

Newsdesk

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

Newsdesk

भारत ‘आईसीएआर-सीजीआईएआर साइंस एंड पार्टनरशिप वीक’ की करेगा मेजबानी, दिल्ली में जुटेंगे दुनियाभर के वैज्ञानिक

Newsdesk

Leave a Comment