November 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

पुलिस और हत्या के अभियोग में वांछित 25,000 के इनामी बदमाश के बीच हुई मुठभेड़

ग्रेटर नोएडा, 20 जनवरी | थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा जुनपत गोलचक्कर से जैतपुर की तरफ जाने वाली रोड पर करीब 100 मीटर आगे से पुलिस मुठभेड़ के दौरान हत्या के अभियोग में वांछित 25,000 के इनामी बदमाश अमर सिंह पुत्र बिंदु सिंह उर्फ बिंदा निवासी बिधीपुर जलेसर रोड, थाना हाथरस जंक्सन, जिला हाथरस को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस द्वारा अपने बचाव और जबाबी फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लगी है। घायल अभियुक्त अमर सिंह को प्राथमिक चिकित्सा के लिए अस्पताल भेजा गया है। अभियुक्त के कब्जे से 1 तमंचा, 1 जिन्दा व 1 खोखा कारतूस बरामद हुए है। अभियुक्त पर 25,000 रुपये का इनाम था जो वर्ष 2018 के हत्या के मुकदमे में वांछित चल रहा था।

अभियुक्त के आपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी की जा रही है।

अन्य ख़बरें

यूपी: जेल से रिहा होते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया

Newsdesk

छत्तीसगढ़: बीजापुर के पास बस फिसलने से पांच यात्री घायल

Newsdesk

बंगाल में मिट्टी चोरी का मामला: अभिषेक बनर्जी के सहयोगी को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया

Newsdesk

Leave a Comment