23.5 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

नेपाल विमान हादसे में मारे गए यूपी के 4 युवकों में से 3 के शवों की शिनाख्त

गाजीपुर, 23 जनवरी | नेपाल के पोखरा में 15 जनवरी को हुए विमान हादसे में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के चार युवकों में से तीन के शवों की पहचान कर ली गई है। गाजीपुर के जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि अभिषेक कुशवाहा, अनिल राजभर और विशाल शर्मा के शवों की पहचान कर ली गई है और इन्हें काठमांडू में मौजूद उनके परिजनों को सौंप दी गई है।

उन्होंने कहा कि चौथे युवक अभिषेक कुशवाहा की पहचान का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

शिनाख्त की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शवों को गाजीपुर लाया जाएगा।

16 जनवरी को चारों युवकों के परिजनों को चक जैनब गांव के मुखिया विजय जायसवाल, नायब तहसीलदार और एक राजस्व निरीक्षक के साथ सड़क मार्ग से काठमांडू भेजा गया था।

अन्य ख़बरें

एआई से साइबर और अंतरिक्ष तक, भविष्य की जंग पर तीनों सेनाओं का मंथन

Newsdesk

भारत और उज्बेकिस्तान के बीच 2030 तक 5 बिलियन डॉलर व्यापार का लक्ष्य: विदेश सचिव

Newsdesk

मोहन भागवत के बयान पर विपक्ष ने उठाए सवाल; सिब्बल बोले-भारत में विविधता की रक्षा पर कभी नहीं उठाई आवाज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading