19.8 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

सिसोदिया से फिर पूछताछ करने तिहाड़ जेल पहुंची ईडी की टीम

नई दिल्ली, 9 मार्च | दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से एक बार फिर पूछताछ करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी तिहाड़ जेल पहुंच गए हैं। जांच एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, उनके पास सिसोदिया से तीन दिनों तक पूछताछ करने की अनुमति है।

इससे पहले ईडी ने आप नेता से 100 करोड़ रुपये की कथित रिश्वत के मामले में पूछताछ की थी, जिसे पार्टी/नेताओं ने कथित तौर पर हवाला चैनल के जरिए साउथ ग्रुप से प्राप्त किया था।

उनसे हैदराबाद के व्यवसायी अरुण पिल्लई और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता के बारे में भी पूछा गया।

सिसोदिया को 26 फरवरी को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था और बाद में राउज एवेन्यू जिला अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

उनकी जमानत याचिका अदालत के समक्ष लंबित है जिस पर 10 मार्च को सुनवाई होगी।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र: आयुष्मान भारत योजना से येवला में साढ़े चार हजार मरीजों का मुफ्त इलाज, जरूरतमंदों को मिली राहत

Newsdesk

यूपी चुनाव 2027: हरदोई में 2022 में भाजपा का क्लीन स्वीप, इस बार जातीय समीकरण की भूमिका महत्वपूर्ण

Newsdesk

एस्ट्रोटॉक का वित्त वर्ष 2026 में मुनाफा 10 गुना बढ़ा; आय 1,800 करोड़ रुपए के पार

Newsdesk

Leave a Comment