19.9 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

राजस्थान : ड्यूटी के दौरान एसएचओ को आया हार्ट अटैक, मौत

जयपुर, 9 मार्च | जयपुर ग्रामीण के भबरू थाने में तैनात एक एसएचओ को ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ा और बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई। अतर सिंह के साथियों ने बताया कि 54 वर्षीय एसएचओ करीब डेढ़ साल पहले भबरू थाने में तैनात हुए थे।

वह पूरी तरह से फिट थे और उनका कोई मेडिकल हिस्ट्री नहीं था। वह 2 मार्च को थाने में रोल कॉल करते समय अचानक गिर पड़े। उन्हें एसएमएस अस्पताल ले जाया गया जहां 7 मार्च को उनका निधन हो गया।

उनका पार्थिव शरीर 8 मार्च को उनके गांव पहुंचा।

सिंह अलवर जिले के नीमराना क्षेत्र के फुसापुर गांव के मूल निवासी थे और उनके परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं जिनकी शादी हो चुकी है।

गौरतलब है कि 7 मार्च को लेह में तैनात झुंझुनू के एक आर्मी ऑफिसर की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। उनका भी कोई मेडिकल हिस्ट्री नहीं था और वह फिट थे।

अन्य ख़बरें

विकसित भारत 2047 के लिए विश्वविद्यालयों तक पहुंचेगा भाजयुमो, युवाओं से करेगा सीधा संवाद

Newsdesk

दीपोत्सव 2026: योगी सरकार की तैयारियों से मेहमानों के स्वागत को तैयार रामनगरी, होम स्टे में बढ़ी मांग

Newsdesk

देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत

Newsdesk

Leave a Comment