21.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

ऑस्कर 2023 के लिए अमेरिका रवाना हुई दीपिका पादुकोण

मुंबई, 10 मार्च | बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, जो इस साल ऑस्कर में सेलिब्रिटी प्रेजेंटर्स होंगी, बड़े इवेंट के लिए अमेरिका के लिए रवाना हो गई हैं। दीपिका को ऑस्कर 2023 अवॉर्ड्स के लिए निकलते हुए एयरपोर्ट पर देखा गया। उनके पति और एक्टर रणवीर सिंह उन्हें एयरपोर्ट पर ड्रॉप करने पहंचे।

सेलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में दीपिका डेनिम और ब्लैक ब्लेजर में अपनी कार से उतरते हुए दिखाई दे रही हैं।

एक्ट्रेस 12 मार्च को ऑस्कर समारोह के लिए लॉस एंजिल्स में एमिली ब्लंट, सैमुअल जैक्सन और ड्वेन जॉनसन जैसे ग्लोबल स्टार्स के साथ शामिल होंगी।

दीपिका ने इंस्टाग्राम के जरिए प्रेजेंटर्स की लिस्ट में अपने नाम की घोषणा की थी। उन्होंने 95वें ऑस्कर में प्रेजेंटर्स की एक लिस्ट साझा की, जिसमें उनका नाम सैमुअल जैक्सन, ड्वेन जॉनसन और रिज अहमद जैसे सितारों के साथ शामिल है।

अन्य ख़बरें

रामायण में उर्मिला का किरदार निभाएंगी सोनिया बालन, बोलीं-ये सम्मान और बड़ी जिम्मेदारी

Newsdesk

मॉरली ग्रे किरदारों पर अक्षय ओबेरॉय बोले-वो खुद को कभी कहानी का विलेन नहीं समझते

Newsdesk

नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

Newsdesk

Leave a Comment