September 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर : गौरी घाट में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश शासन द्वारा ₹10 लाख की राशि स्वीकृत की गई

मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य को लेकर लगातार प्रयासरत है, विगत माह जहां कूनो अभ्यारण में अफ्रीका से चीते मंगवाए गए हैं, वही 2 दिन पूर्व आयोजित हुई स्टेट फाइनेंस कमेटी की बैठक में प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सौ करोड़ रुपए देने की स्वीकृति दी गई है, जिसमें जबलपुर के हिस्से में भी नर्मदा तट ग्वारीघाट में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए लाइट एंड साउंड की व्यवस्था की जा रही है। यह जानकारी आज मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष विनोद गोटिया ने एक प्रेस वार्ता कर दी। श्री गोटिया ने बताया कि जबलपुर के लिए भी प्रदेश शासन द्वारा ₹10 लाख की राशि स्वीकृत की गई है जिससे नर्मदा तट गौरी घाट में लाइट एंड साउंड की व्यवस्था की जा रही है। जिसमें मां नर्मदा की महिमा के साथ ही जबलपुर की ऐतिहासिक उपलब्धियों का भी बखान किया जाएगा। इसकी प्रस्तुति करने की जिम्मेदारी जिस संस्था को दी गई है उसे 6 वर्षों तक निरंतर यह प्रोग्राम प्रस्तुत करना होगा, जो पूरी तरह से निशुल्क होगा और इसका खर्चा प्रदेश सरकार स्वंय वहन करेगी। राज्यमंत्री श्री गोटिया ने बताया कि इसमें 8 से 9 लाख का खर्चा आएगा।

अन्य ख़बरें

सर्जिकल स्ट्राइक से ऑपरेशन सिंदूर तक पीएम मोदी की रक्षा नीति से कांपता है दुश्मन : अमित शाह

Newsdesk

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार, 60 लीटर कच्ची शराब जब्त

Newsdesk

डॉ. आनंद तिवारी का निधन, चिकित्सा और सामाजिक क्षेत्र में छोड़ी अमिट छाप

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading