30.2 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन

लेडी गागा के कॉन्सर्ट ने कोरोना राहत के लिए 12.8 करोड़ जुटाए

(190128) — LOS ANGELES, Jan. 28, 2019 (Xinhua) — Actress Lady Gaga arrives for the 25th Annual Screen Actors Guild Awards at the Shrine Auditorium in Los Angeles, the United States on Jan. 27, 2019. (Xinhua/Li Ying)

लॉस एंजेलिस, 20 अप्रैल | पॉप स्टार लेडी गागा के कोविड-19 रिलीफ कॉन्सर्ट ‘वन वर्ल्ड : टुगेदर एट होम’ ने अमेरिका में करीब 12.8 करोड़ डॉलर जुटाए हैं। ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के मुताबिक, दो घंटे के कार्यक्रम में बॉलवुड स्टार शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हुए। कार्यक्रम में गागा, स्टीव वंडर, पॉल मैकार्टनी, एल्टन जॉन, लिजो और टेलर स्विफ्ट आदि ने परफॉर्म किया। यह कॉन्सर्ट एक फंडरेजर के तौर पर प्लान नहीं किया गया था लेकिन 18 अप्रैल को हुए इस कॉन्सर्ट ने पूरे अमेरिका के लोगों को दान करने के लिए प्रेरित किया।

ग्लोबल सिटीजन के अधिकारियों, जिन्होंने शो में मदद की, ने 12.79 करोड़ डॉलर जुटाए जाने की पुष्टि की।

एक संदेश में कहा गया, “ग्लोबल सिटीजन को इस ऐतिहासिक वैश्विक प्रसारण कार्यक्रम को बनाने में मदद करने के लिए आपका शुक्रिया लेडी गागा। दुनियाभर के लोगों के लिए : मजबूत रहें, सुरक्षित रहें, हम जल्द ही व्यक्तिगत रूप से एक साथ होंगे।”

अन्य ख़बरें

सामंथा रुथ प्रभु ने की तमिलनाडु सीएम विजय की तारीफ, कहा- ‘वह सिर्फ स्क्रीन हीरो नहीं, उससे कहीं बड़े मकसद के लिए बने

Newsdesk

तमाशा’ को लेकर इम्तियाज अली ने कहा- ‘कभी-कभी खुद की फिल्म भी अजीब लगती

Newsdesk

मैं अपने किरदार में नकारात्मकता नहीं लाना चाहता : जमील खान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading