20.3 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (रीजनल)

राम चरण के जन्मदिन पर उनकी 16वीं फिल्म का ऐलान, निर्माताओं ने जारी किया पोस्टर

दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेता राम चरण 27 मार्च को अपना 37वां जन्मदिन मनाए। यह जन्मदिन उनके प्रशंसकों के लिए बेहद खास है क्योंकि राम चरण की एक के बाद एक फिल्मों को लेकर अहम जानकारियां सामने आए। एस शंकर द्वारा निर्देशित गेम चेंजर के बाद अब राम चरण की आगामी फिल्म आरसी 16 का पहला पोस्टर सामने आ चुका है। हालांकि, अभी निर्माताओं ने इसके शीर्षक का ऐलान नहीं किया है। इसका निर्देशन बुच्ची बाबू सना द्वारा किया जाएगा। उन्होंने अपने ट्विटर पर फिल्म का पहला पोस्टर साझा करते हुए लिखा, जन्मदिन मुबारक हो राम चरण। चमकते रहो और दूसरों को अपने काम और दयालुता से प्रेरित करते रहो। यह फिल्म वृद्धि सिनेमाज और सुकुमार राइटिंग के बैनर तले बड़े पैमाने पर बड़े बजट के साथ बनाई जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्माता इस फिल्म को कई भाषाओं में बनाने की योजना बना रहे हैं और यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म होगी।

अन्य ख़बरें

रामायण में उर्मिला का किरदार निभाएंगी सोनिया बालन, बोलीं-ये सम्मान और बड़ी जिम्मेदारी

Newsdesk

मॉरली ग्रे किरदारों पर अक्षय ओबेरॉय बोले-वो खुद को कभी कहानी का विलेन नहीं समझते

Newsdesk

नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

Newsdesk

Leave a Comment