30.2 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोपी शिक्षक को एलयू ने किया बर्खास्त

लखनऊ, 3 अप्रैल | लखनऊ विश्वविद्यालय (एलयू) ने कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग की बीसीए की छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद एक गेस्ट फैकल्टी को बर्खास्त कर दिया है। छात्रा के पिता ने रविवार को जानकीपुरम थाने में मामला दर्ज कराया। एफआईआर कॉपी मिलते ही एलयू ने गेस्ट फैकल्टी को निकाल दिया।

छात्रा के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, शिक्षक ने छात्रा को किसी जरूरी शैक्षणिक कार्य के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज क्रॉस-सेक्शन में आने के लिए कहा था।

जब वह मौके पर पहुंची, तो उसने पाया कि शिक्षक एक कार में उसका इंतजार कर रहा था। वह शैक्षणिक कार्य के बारे में उससे चर्चा करने लगी, तो उसने उसे कार के अंदर बैठने के लिए कहा।

शिक्षक उसे परिसर में ले जाने के बजाय कार को एक दुकान पर ले गया, जहां से उसने शराब खरीदी और उसे अपने साथ पीने के लिए मजबूर करने लगा।

उसने उनकी बेटी को अनुचित तरीके से छुआ और अपनी गोद में बैठने के लिए कहा। उसे कार ड्राइव करने के लिए सिखाने की पेशकश की।

भयभीत लड़की ने इसकी सूचना अपने दोस्तों को दी। जैसे ही उसके दोस्त मौके पर पहुंचे, वह कार से बाहर निकल गई, जबकि शिक्षक भीड़ को देखकर भाग गया।

एलयू के प्रवक्ता दुर्गेश श्रीवास्तव ने कहा, हम केवल अपने स्थायी फैकल्टी के खिलाफ जांच का आदेश दे सकते हैं, चूंकि आरोपी गेस्ट फैकल्टी था, इसलिए हमने उसे तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है।

अन्य ख़बरें

अमरनाथ यात्रा इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए 3,500 करोड़

Newsdesk

ओडिशा: 76612 करोड़ रुपए के 20 प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, 50000 से अधिक रोजगार पैदा होने की उम्मीद

Newsdesk

बिहार के नालंदा में भीषण सड़क हादसा, तीन किशोरों की मौत से मातम

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading