20.9 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

त्रिपुरा में डायन होने के शक में महिला की हत्या, आठ गिरफ्तार

अगरतला, 8 अप्रैल | त्रिपुरा के खोवई जिले में एक 45 वर्षीय आदिवासी महिला के ‘डायन’ होने के संदेह में उसका अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने कौशल्या घाटवाल का अपहरण कर लिया, उसकी हत्या कर दी और उसके शव को चंपाहोर पुलिस थाने के तहत लेंगटीबाड़ी गांव में एक परित्यक्त टैंक में फेंक दिया।

घटना गुरुवार रात की है। पुलिस ने शव बरामद कर शुक्रवार देर रात सभी आठों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों में पीड़िता की सास-ससुर और पति भी शामिल है, जो इस मामले के मुख्य आरोपी है।

पुलिस प्रवक्ता और सहायक पुलिस महानिरीक्षक ज्योतिस्मान दास चौधरी ने कहा कि स्थानीय अदालत ने आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

गौरतलब है कि जादू-टोना, काला जादू पूर्वोत्तर क्षेत्र में काफी प्रचलित है।

अन्य ख़बरें

त्योहारों से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिला तोहफा, महंगाई भत्ते में की 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी

Newsdesk

सीजेआई सूर्यकांत पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए सांसद संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

Newsdesk

‘एससीओ सदस्यों और संवाद साझेदारों को आमंत्रित किया’, पाकिस्तान को निमंत्रण पर विदेश मंत्रालय का बयान

Newsdesk

Leave a Comment