20.3 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस अपरेश कुमार सिंह अब त्रिपुरा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस होंगे

रांची, 11 अप्रैल | झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस अपरेश कुमार सिंह त्रिपुरा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस नियुक्त किए गए हैं। भारत के राष्ट्रपति के कार्यालय से उनकी नियुक्ति का वारंट जारी कर दिया गया है। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। किरेन रिजिजू ने लिखा कि भारतीय संविधान के तहत राष्ट्रपति ने जस्टिस अपरेश कुमार सिंह को त्रिपुरा हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया है।

बता दें कि कॉलेजियम ने कुछ माह पहले जस्टिस अपरेश कुमार सिंह को त्रिपुरा हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किये जाने पर मुहर लगाई थी।

जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस के तौर पर लगभग 11 वर्ष पहले नियुक्ति हुई थी। वह कुछ महीने तक झारखंड हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस भी रहे। हाईकोर्ट के जस्टिस के तौर पर उन्होंने कई महत्वपूर्ण केसों की सुनवाई की और महत्वपूर्ण आदेश भी पारित किये।

अन्य ख़बरें

विकसित भारत 2047 के लिए विश्वविद्यालयों तक पहुंचेगा भाजयुमो, युवाओं से करेगा सीधा संवाद

Newsdesk

दीपोत्सव 2026: योगी सरकार की तैयारियों से मेहमानों के स्वागत को तैयार रामनगरी, होम स्टे में बढ़ी मांग

Newsdesk

देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत

Newsdesk

Leave a Comment