20.1 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (रीजनल)

यश के फैंस ने बना दिया फिल्म ‘केजीएफ 2’ का ट्रेलर!

मुम्बई , 9 जुलाई | ‘केजीएफ: चैप्टर 1’ में कन्नड़ अभिनेता यश के शानदार प्रदर्शन के बाद, उनके प्रशंसक ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ में रॉकी भाई को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ के ट्रेलर रिलीज के लिए इस कदर उत्साह है कि यश के उत्साही प्रशंसक ने खुद ही ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ ट्रेलर बना कर यूट्यूब पर रिलीज कर दिया है। फैंस द्वारा बनाये गए ट्रेलर को जमकर देखा जा रहा है।

बता दें कि ‘केजीएफ: चैप्टर 1’ को हिंदी, तमिल और कन्नड़ चैनल पर अपने सैटेलाइट प्रीमियर के दौरान खासी टीआरपी मिली थी। इतना ही नहीं, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी इसे बहुत सराहा गया।

अभिनेता अपनी आगामी फिल्म ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म में भी उनका शानदार परफॉर्मेंस देखने मिल सकता है। फिल्म के लिए की गई उनकी मेहनत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दस मिनट के एक ²श्य के लिए उन्होंने छह महीने तक ट्रेनिंग ली थी।

‘केजीएफ: चैप्टर 2’ में अभिनेता संजय दत्त भी नजर आएंगे। फिल्म 2020 में ही रिलीज होगी।

अन्य ख़बरें

सनबर्न फेस्टिवल 2026 की क्लोजिंग पार्टी में ह्यूगेल और मोचाक समापन करेंगे

Newsdesk

ओटीटी ने कहानियों और महिला किरदारों को दी नई पहचान, बड़े पर्दे पर भी बढ़ीं दर्शकों की उम्मीदें : दिव्या दत्ता

Newsdesk

रणबीर कपूर ने बताया रिश्ते को मजबूत बनाने का राज, बोले- ‘प्यार जोड़ता है, विश्वास मजबूती देता है और सम्मान उसे कायम रखता

Newsdesk

Leave a Comment