20.1 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

नागपुर में 6 आवारा कुत्तों ने बच्चे को नोच डाला

नागपुर, 13 अप्रैल | एक चौंकाने वाली घटना में, नागपुर में एक सड़क पर कम से कम छह आवारा कुत्तों के झुंड ने एक तीन वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया। एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। वाठोड़ थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुहास चौधरी ने कहा कि यह घटना अनमोल नगर में मंगलवार सुबह हुई जब दुग्गू दुबे नाम का लड़का अपने घर के पास सड़क पर निकला था।

अचानक, आवारा कुत्तों ने उस पर झपट्टा मारा और चारों तरफ से उस पर हमला कर दिया। जब वह नीचे गिरा और मदद के लिए चिल्लाया तो उसे कुत्तों ने खींचना, कुतरना और काटना शुरू कर दिया।

दुग्गू की मां ने चीखें सुनीं और उसकी मदद के लिए दौड़ी। उसने कुत्तों को डराने के लिए कुछ पत्थर मारे, अपने खून से लथपथ बेटे को उठाया और घर चली गई।

गुरुवार को परिवार से मिलने गए चौधरी ने कहा कि लड़के को काटने के गहरे निशान थे और उसकी गर्दन, पीठ, हाथ और पैर पर घाव थे।

चौधरी ने आईएएनएस को बताया, “वे उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां उसे एंटी-रेबीज इंजेक्शन और अन्य उपचार दिए गए। बच्चा बुधवार को घर आ गया।”

उन्होंने कहा कि शहर के लोगों को स्तब्ध कर देने वाली इस घटना के बाद लड़का अब स्थिर है। वही धीरे-धीरे ठीक हो रहा और खेल रहा है।

यह घटना दो दिनों के बाद ही सार्वजनिक हुई जब सोशल मीडिया पर सीसीटीवी फुटेज सामने आए, जबकि परिवार बच्चे के इलाज में व्यस्त था और अब संबंधित एजेंसियां आसपास के इलाकों में आवारा कुत्तों के खतरे पर नजर रख रही हैं।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र: आयुष्मान भारत योजना से येवला में साढ़े चार हजार मरीजों का मुफ्त इलाज, जरूरतमंदों को मिली राहत

Newsdesk

यूपी चुनाव 2027: हरदोई में 2022 में भाजपा का क्लीन स्वीप, इस बार जातीय समीकरण की भूमिका महत्वपूर्ण

Newsdesk

एस्ट्रोटॉक का वित्त वर्ष 2026 में मुनाफा 10 गुना बढ़ा; आय 1,800 करोड़ रुपए के पार

Newsdesk

Leave a Comment