सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी की फिल्म बैड बॉय का ट्रेलर जारी, 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

जाने-माने निर्देशक राजकुमार संतोषी मौजूदा वक्त में बैड बॉय को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म ने 28 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों को रिलीज होगी। अब निर्माताओं ने बैड बॉय का ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसे देख प्रशंसक इस फिल्म के लिए उत्साहित हो गए हैं। फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है जो एक मध्यवर्गीय लड़के और एक उच्च शिक्षित लड़की के बीच की प्रेम कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके परिवार में सख्त पारंपरिक मूल्य हैं। ट्रेलर की शुरूआत ही एक जबरदस्त सॉन्ग के साथ होती है। इसके बाद प्यार में पड़े दो लव बर्ड्स के साथ रहने के संघर्ष को दिखाया गया है। फिल्म के बारे में बात करते हुए नमाशी चक्रवर्ती ने कहा, मैं बैड बॉय के साथ शुरुआत करने के लिए खुद को भाग्यशाली मानता हूं। मेरा किरदार रघु, जो एक बेपरवाह बिंदास का किस्म का लड़का है। जिससे मैं पर्सनली बेहद कनेक्टेड फील करता हूं। हमने दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए फिल्म में खूब मेहनत की है। अमरीन ने कहा, न्यूकमर के रूप में, बैड बॉय के साथ शुरुआत करना और फिल्म इंडस्ट्री के सबसे महान निर्देशकों में से एक राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित फिल्म का हिस्सा होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मैंने इस फिल्म को साइन करने के बारे में कभी सोचा नहीं था और मुझे यह मौका देने के लिए मैं हमारी फिल्म के निर्माता साजिद कुरैशी का बहुत आभारी हूं। मुझे उम्मीद है कि दर्शक हमारी फिल्म पर उसी तरह अपार प्यार और सराहना बरसाएंगे जैसे उन्होंने हमारे सभी गानों पर की है।बैड बॉय की कहानी आपको अंत तक अपनी सीट से बांधे रखेगी, फिल्म आपको गुदगुदाने के साथ-साथ आपके दिल को भी छू लेगी।फिल्म बैड बॉय में जॉनी लीवर, राजपाल यादव, दर्शन जरीवाला और शाश्वत चटर्जी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म इसलिए ज्यादा खास है क्योंकि इससे अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी चक्रवर्ती फिल्मी दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार है। इसमें वह अभिनेत्री अमरीन के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर काफी मजेदार और दिलचस्प लग रहा है। हालांकि, यह कहानी आपको भावुक भी करेगी। नमाशी की अदाकारी ने हर शख्स का दिल जीत लिया है।

अन्य ख़बरें

हमें ऐसी कहानी चाहिए जो आज भी मायने रखने वाली साधारण और खूबसूरत बातों की याद दिलाएं: मानसी पारेख

Newsdesk

वन के बाद इन 5 फिल्मों में दिखेगा तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज

Newsdesk

जम्मू-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का समापन, 30 से अधिक देशों की 120 फिल्मों का हुआ प्रदर्शन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading