26.5 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

मनीषा कोइराला ने शेयर किया ‘एक लड़की को देखा तो’ गाने की शूटिंग का किस्सा

मुंबई, 15 अप्रैल | अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने एक्टर अनिल कपूर के साथ 1994 में आई फिल्म ‘1942 ए लव स्टोरी’ के गाने ‘एक लड़की को देखा तो’ की शूटिंग का किस्सा शेयर किया। ‘द कपिल शर्मा शो’ में एक्ट्रेस मनीषा कोइराला और महिमा चौधरी गेस्ट के रूप में दिखाई देंगी।

कपिल शर्मा ने मनीषा कोइराला से ‘एक लड़की को देखा तो’ गाने की शूटिंग के अनुभव के बारे में बात करते हुए पूछा कि क्या उन्होंने कभी सोचा था कि यह गाना इतना लोकप्रिय हो जाएगा?

मनीषा ने जवाब दिया: वास्तव में नहीं, लेकिन हम सभी में उस समय काफी जुनून था। शूटिंग के दौरान, हर कोई बड़े उत्साह के साथ काम कर रहा था। हम सुबह 4 या 5 बजे उठते थे और दो घंटे के लिए पहाड़ों पर चढ़ते थे, बेसब्री से सूर्योदय का सही शॉट लेने का इंतजार करते थे। हमारी टीम ने एक परिवार की तरह साथ काम किया, हम सभी ने अनुभव के हर मिनट को एन्जॉय किया।

इसके अलावा, मनीषा बताती है कि कैसे वह उस दिन संजय दत्त को बहुत पसंद करती थीं और कैसे उन्होंने उन्हें इसके बारे में बताया।

‘द कपिल शर्मा शो’ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होता है।

अन्य ख़बरें

सिंटा विवाद पर कुनिका सदानंद बोलीं- दूसरों पर हावी रहना चाहती हैं पूनम ढिल्लो

Newsdesk

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Newsdesk

अनुपम खेर और किरण खेर ने मनाई 41वीं सालगिरह, एक्टर बोले-आपसी सम्मान है सबसे जरूरी 

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading