19.9 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजीराष्ट्रीयव्यापार

लौट आया बिग बी के ट्विटर का ब्लू टिक, खुशी जाहिर कर बोले- ‘तू चीज बड़ी है मस्क मस्क’

मुंबई, 22 अप्रैल | मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट पर ब्लू टिक वापस आने के बाद ट्विटर के सीईओ एलन मस्क को अपने अनोखे अंदाज में धन्यवाद दिया। अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा, ए मस्क भैया! बहुत बहुत धन्यवाद देते हैं हम आपका! उ, नील कमल लग गवा हमार नाम के आगे।

इसके बाद उन्होंने 1994 में आई फिल्म ‘मोहरा’ के गाने ‘तू चीज बड़ी है मस्त मस्त’ को मजेदार स्पिन दिया। यह गाना मूल रूप से अक्षय कुमार और रवीना टंडन पर फिल्माया गया है।

उन्होंने लिखा: गाना गये का मन करत है हमार! सनबो का? इ लेओ सुना: ‘तू चीज बड़ी है मस्क मस्क.. तू चीज बड़ी है, मस्क’

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ ‘प्रोजेक्ट के’ में नजर आएंगे। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रभास और दीपिका पादुकोण भी हैं। यह 12 जनवरी, 2024 को स्क्रीन पर आएगी।

अमिताभ आगामी फिल्म ‘सेक्शन 84’ में दिखाई देंगे, जो रिभु दासगुप्ता द्वारा लिखित और निर्देशित एक कोर्टरूम ड्रामा थ्रिलर है।

अन्य ख़बरें

विकसित भारत 2047 के लिए विश्वविद्यालयों तक पहुंचेगा भाजयुमो, युवाओं से करेगा सीधा संवाद

Newsdesk

दीपोत्सव 2026: योगी सरकार की तैयारियों से मेहमानों के स्वागत को तैयार रामनगरी, होम स्टे में बढ़ी मांग

Newsdesk

देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत

Newsdesk

Leave a Comment