34.2 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

सैन्य अस्पताल के दौरे के दौरान मास्क पहने नजर आए ट्रंप

United States President Donald Trump at a White House news conference on Wednesday, Feb, 26, 2020. (Photo: White House)

वाशिंगटन, 12 जुलाई | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहली बार कैमरे के सामने मास्क पहने हुए नजर आए। वह वाशिंगटन डी.सी. के पास एक सैन्य अस्पताल में दौरा करने गए थे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने शनिवार को मैरीलैंड के बेथेस्दा में वाल्टर रीड नेशनल मिल्रिटी मेडिकल सेंटर की यात्रा करने से पहले संवाददाताओं से कहा था, “मैं शायद मास्क लगाऊंगा।”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे लगता है कि मास्क पहनना बहुत अच्छी बात है। मैं कभी भी मास्क के खिलाफ नहीं हूं लेकिन मेरा मानना है कि उसके लिए सही समय और जगह हो।”

अपने अच्छे स्वास्थ्य और कोरोनावायरस की लगातार निगेटिव आईं रिपोर्ट का हवाला देते हुए ट्रंप महामारी फैलने के बाद से ही मास्क पहनने से इंकार करते रहे हैं।

यहां तक कि रिपब्लिकन सांसदों ने भी उन्हें सार्वजनिक रूप से मास्क पहनने की सलाह दे चुके हैं ताकि कोरोना के प्रसार पर अंकुश लगाया जा सके।

ब्लूमबर्ग न्यूज के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका में शनिवार को मामलों की संख्या ने चौंकाने वाला रिकॉर्ड दर्ज किया। यहां एक दिन में 71,389 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार, यहां शनिवार शनिवार दोपहर तक 32.4 लाख मामले और 1.34 लाख मौतें दर्ज हो चुकी हैं।

अन्य ख़बरें

फीफा वर्ल्ड कप: फ्रांस ने सेनेगल को 3-1 से हराया, एमबाप्पे ने किए दो गोल

Newsdesk

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: निलाक्षिका-कौशानी की तूफानी पारी, न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका की 5 विकेट से जीत

Newsdesk

जी-7 सम्मेलन में पीएम मोदी बोले, साझेदारी सम्मान पर आधारित होनी चाहिए, निर्भरता पर नहीं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading