November 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर : आम जनता के मन में सुरक्षा का भाव उत्पन्न करने के उद्देश्य से पुलिस ने पैदल मार्च किया

आम जनता के मन में सुरक्षा का भाव उत्पन्न करने और असामाजिक तत्व को चेतावनी देने के उद्देश्य से जबलपुर के , हनुमान तालाब और विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने पैदल मार्च किया। इस मौके पर पुलिस के जवानों ने थाना क्षेत्रों के संवेदनशील एरिया में जाकर मार्च किया, पैदल मार्च का निरीक्षण करने स्वयं पुलिस अधीक्षक मैदान में मौजूद थे, पत्रकारों से चर्चा करते हुए एसपी तुषारकांत विद्यार्थी ने बताया कि आमजनों को सुरक्षा का एहसास कराने के लिए पुलिस द्वारा पैदल मार्च का आयोजन किया जाता है ,इसके साथ ही अपराधियों पर कानून का भय स्थापित करने के लिए भी इसका आयोजन किया जाता है। एसपी का साफ कहना था कि जबलपुर की शांति व्यवस्था को किसी भी कीमत पर भंग नहीं होने दिया जाएगा। वही अपराधिक तत्वों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी ताकि जबलपुर की जनता चेन से जीवन यापन कर सकें।

अन्य ख़बरें

*जिला स्तरीय वालीवॉल टूर्नामेंट का हुआ आगाज, दो दर्जन से अधिक टीमें होगी शामिल

Newsdesk

आज आ रहे अपेक्स बैंक भोपाल प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव

Newsdesk

लॉर्डगंज गोलीकांड के तीनों आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार और लूटी स्कूटी बरामद

Newsdesk

Leave a Comment