September 15, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

बीएसएफ ने अमृतसर सीमा के पास मादक पदार्थ ले जा रहे एक ड्रोन को मार गिराया

जालंधर 27 अप्रैल | पाकिस्तान की तरफ से नार्को-आतंकवाद की एक और नापाक कोशिश को नाकाम करते हुए पंजाब की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने गुरूवार को अमृतसर के गांव धनो कलां के पास के इलाके में पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाले एक संदिग्ध ड्रोन को मार गिराया।
बीएसएफ के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बल के जवानों ने पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाले एक संदिग्ध ड्रोन आवाज सुनी। निर्धारित ड्रिल के अनुसार सैनिकों ने फायरिंग करके ड्रोन को रोकने के लिए तुरंत प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि अग्रिम एरिया में तैनात सैनिकों ने गांव धनो कलां, जिला-अमृतसर के बाहरी इलाके में खेतों में ड्रोन की आवाज और खेप गिराए जाने की आवाज भी सुनी।
क्षेत्र की प्रारंभिक तलाशी के दौरान बीएसएफ के जवानों ने आंशिक रूप से टूटी हुई स्थिति में एक काले रंग का ड्रोन (क्वाडकॉप्टर, डीजेआई मैट्रिस 300 आरटीके) बरामद किया और पीले चिपकने वाले टेप से लिपटे एक बड़े पैकेट में दो किलो हेरोइन के 02 पैकेट और 170 ग्राम अफीम के 02 छोटे पैकेट बरामद किए। खेप के साथ एक लोहे की अंगूठी भी बंधी मिली।

अन्य ख़बरें

हिंदी से ‘हिंग्लिश’ तक, क्या हम एक ‘नई हिंदी’ के जन्म के दौर में

Newsdesk

बप्पा के रंग में रंगा करीना का परिवार, जेह और सैफ अली खान ने बनाए इको-फ्रेंडली गणपति

Newsdesk

भारत दौरे के बाद तेहरान रवाना हुए ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, पीएम मोदी से जल्द मुलाकात की जताई उम्मीद

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading