November 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर : बरगी में नर्मदा का उत्खनन किया जा रहा, मभामो सदस्यों ने कलेक्टर कार्यालय में प्रदर्शन किया

जबलपुर : | बरगी विधानसभा में धड़ल्ले से नर्मदा का उत्खनन किया जा रहा है, पूर्व में भी विभिन्न संगठनों के द्वारा नर्मदा नदी में किए जा रहे इस अवैध उत्खनन को लेकर कलेक्टर सहित खनिज अधिकारियों से शिकायत की गई थी, बावजूद इसके आज तक इस ओर कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसको लेकर मध्य भारत मोर्चा के सदस्यों ने आज कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान इन्होंने राशियों की छाया प्रति भी खनिज अधिकारियों को भेंट करने का प्रयास किया। कलेक्टर कार्यालय में किए जा रहे इस उग्र प्रदर्शन को देखकर कार्यालय के अधिकारियों द्वारा पुलिस को बुलाया गया जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया। मामले की जानकारी देते हुए मध्य भारत मोर्चा के सदस्यों का कहना था कि नर्मदा नदी में धड़ल्ले से अवैध उत्खनन किया जा रहा है वही बरगी विधानसभा में हालत अत्यंत खराब है, प्रमाण के साथ अधिकारियों को खनिज उत्खनन की जानकारियां मुहैया करायी गई बावजूद इसके खनिज अधिकारी कुंभकरण की नींद सोए हुए हैं।

अन्य ख़बरें

*जिला स्तरीय वालीवॉल टूर्नामेंट का हुआ आगाज, दो दर्जन से अधिक टीमें होगी शामिल

Newsdesk

आज आ रहे अपेक्स बैंक भोपाल प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव

Newsdesk

लॉर्डगंज गोलीकांड के तीनों आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार और लूटी स्कूटी बरामद

Newsdesk

Leave a Comment